मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर में 112 ग्राम पंचायतों के लिए 319 मतदान केंद्र निर्धारित

लेखक Administrator

अपडेट:

बीकानेर, 20 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए मंगलवार को तृतीय रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को मतदान केंद्र तथा रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित की गईं।…

शेयर करें
बीकानेर में 112 ग्राम पंचायतों के लिए 319 मतदान केंद्र निर्धारित

बीकानेर, 20 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए मंगलवार को तृतीय रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को मतदान केंद्र तथा रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की मौजूदगी में एनआईसी परिसर में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

प्रथम चरण में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में 319 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच-सरपंच पदों के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन और 24 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी, जबकि उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।

मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे अंतिम प्रशिक्षण के बाद राजकीय डूंगर महाविद्यालय से होगी। प्रथम चरण में जिला परिषद के आठ सदस्यों के लिए भी निर्वाचन होगा।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें