*छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन असमनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन

Oplus_16908288

बीकानेर के #पीयूषपुरोहित उपाध्यक्ष और #आनंदजोशी को सचिव का दायित्व

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी) राजस्थान इकाई की आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का मनोनयन किया, जिसका कार्यकाल जनवरी 2027 तक रहेगा।
बैठक में संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस बार सभी संभागों से दो-दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी विस्तार के साथ छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं और हितों की मजबूती से पैरवी की जा सके।

Oplus_16908288


बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर आधारित एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि संगठन पत्रकारों एवं लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान की जाएगी।

नई प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है
प्रदेश अध्यक्ष:
गोपाल गुप्ता।

प्रदेश उपाध्यक्ष:
अमृता मौर्य (जयपुर), अशोक सिंघल (भरतपुर), बाबूलाल सोनी (उदयपुर), पीयूष पुरोहित (बीकानेर), मदनलाल शर्मा (जोधपुर), विजय पराशर (अजमेर) एवं रूपेश टिंकर (कोटा)।
महामंत्री:
पुरुषोत्तम शर्मा।
प्रदेश सचिव:
राकेश जाजोरिया (जयपुर),
अजय शर्मा (भरतपुर), आनंद जोशी (बीकानेर), रंजन दैया (जोधपुर), अनुराग जैन (अजमेर) एवं भरत सिंह चौहान (कोटा)।
संगठन मंत्री:
अजय नागर एवं ओमवीर भार्गव।
कोषाध्यक्ष: श्री दीपक अग्रवाल।
प्रचार मंत्री: श्री कमल शर्मा।
विधिक सलाहकार: श्री भानुराज टांक।
कार्यकारिणी सदस्य: गोपाल व्यास, हर्षित गुप्ता, छगन तिवारी, नंदू श्री मंत्री एवं सुरेश पाण्डेय।
सलाहकार मंडल:
श्री गुलाब बत्रा,
श्री अशोक चतुर्वेदी,
श्रीमती आशा पटेल,
श्री राजेन्द्र राज,
श्री पीयूष कुलश्रेष्ठ
एवं श्री अनन्त शर्मा।

बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही निर्णय किया गया कि आगामी समय में संगठन जिला स्तर तक अपनी इकाइयों का विस्तार करेगा, जिससे छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की आवाज़ को और अधिक मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *