स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर कल गोकुल सर्किल पर होगी श्रद्धांजलि सभा

बीकानेर । पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध मज़दूर नेता स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित जी की 40वीं पुण्यतिथि पर 6 जून 2026 (शनिवार) को सुबह 8:30 बजे गोकुल सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा ।

गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सभी सम्मानित नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, मज़दूर नेताओं, राजनेताओं एवं आम जनता से उपस्थित रहकर स्व. पुरोहित जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित जी ने अपने जीवनकाल में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई तथा मज़दूर वर्ग के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विधायक काल में बीकानेर ने विकास के कई आयाम स्थापित किए थे ।
उनकी स्मृति में आयोजित यह सभा उनके योगदान को याद करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का अवसर होगी।

गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *