बीकानेर निकाय चुनाव : 80 वार्डों के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी

बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर ने नगर निगम बीकानेर सहित जिले की छह नगर पालिकाओं में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद बीकानेर में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं।

नगर निगम बीकानेर में पांच अधिकारियों को जिम्मेदारी

नगर निगम बीकानेर के कुल 80 वार्डों को पांच अधिकारियों के बीच बांटा गया है।

  • वार्ड 1 से 20: श्रीमती रीना, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), बीकानेर — निर्वाचन प्रक्रिया कार्यालय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) बीकानेर में होगी।
  • वार्ड 21 से 35: श्री कुणाल राहड़, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण — कार्यालय बीकानेर विकास प्राधिकरण नई बिल्डिंग।
  • वार्ड 36 से 50: श्री ऋषि सुधांशु पाण्डे, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण — कार्यालय बीकानेर विकास प्राधिकरण पुरानी बिल्डिंग।
  • वार्ड 51 से 65: श्री विवेक चौधरी, तहसीलदार, बीकानेर — कार्यालय तहसीलदार बीकानेर।
  • वार्ड 66 से 80: श्री पवन कुमार, उपखंड अधिकारी, छत्तरगढ़ — निर्वाचन संबंधी कार्य कार्यालय सहायक कलेक्टर (शहर) बीकानेर में होगा।

छह नगर पालिकाओं के लिए भी वार्डवार जिम्मेदारी

नगर पालिका नोखा के वार्ड 1 से 25 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट नोखा तथा वार्ड 26 से 45 के लिए तहसीलदार नोखा को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 1 से 20 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ तथा वार्ड 21 से 40 के लिए तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ जिम्मेदारी संभालेंगे। नगर पालिका लूणकरणसर में वार्ड 1 से 20 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट लूणकरणसर और वार्ड 21 से 35 के लिए तहसीलदार लूणकरणसर को जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका देशनोक के वार्ड 1 से 25 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट बीकानेर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका नापासर के वार्ड 1 से 25 के लिए सहायक कलेक्टर बीकानेर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगर पालिका खाजूवाला के वार्ड 1 से 20 के लिए उपखंड अधिकारी खाजूवाला को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *