लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ आज संभालेंगे आर्मी चीफ की कमान

नई दिल्ली,एनएसआई मीडिया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ आज सेना प्रमुख का पदभार संभालने जा रहे हैं। वे देश के 31वें सेना प्रमुख होंगे, जो जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा. लगभग चार दशक के सैन्य अनुभव के साथ वह ऐसे अधिकारी माने जाते हैं, जिन्होंने देश के कई अहम मोर्चों पर जिम्मेदारी संभाली है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ दिसंबर 1986 में आर्म्ड कॉर्प्स में कमीशन हुए थे। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्रों से लेकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों तक कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी बल की कमान संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर का नेतृत्व किया और बाद में दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में भी सेवाएं दीं। इस दौरान उनके जिम्मे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों का संचालन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *