भीलवाड़ा। लोकप्रिय युवा नेता और शिव विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्र विधायक रविंद्र सिंह भाटी का देर रात लगभग 12:30 बजे भीलवाड़ा पहुंचने पर जनता ने भव्य स्वागत किया।
विधायक के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जनसमूह ने उनका स्वागत किया। लोगों ने नारेबाजी कर अपनी खुशी जताई और भाटी जी को माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

रविंद्र सिंह भाटी, जिनकी लोकप्रियता राजस्थान के युवाओं और आमजन के बीच काफी बढ़ी हुई है, इस स्वागत से भावुक नजर आए। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्यार और समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।
यह स्वागत उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है, जहां देर रात के समय भी जनता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर उनका अभिनंदन कर रही थी।
रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान विधानसभा के सबसे युवा और चर्चित चेहरों में से एक हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से शुरू करके विधायक पद तक की यात्रा तय की है।