बीकानेर, 2 जून। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी तथा नगर निगम सचिव श्री जगमोहन हर्ष ने जनगणना 2027 के गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित निष्पादन के लिए कम प्रगति वाले हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का मंगलवार को फील्ड निरीक्षण किया।
फील्ड निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को सुधार के लिए निर्देशित किया गया। श्री पलनीचामी ने बताया कि 14 जून तक जनगणना के प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाना है। पहली बार यह कार्य डिजिटल रूप में हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रगणक पर पर्यवेक्षक लगाए गए है एवं तकनीकी सहायता के लिए फील्ड ट्रेनर और नगर निगम सभा कक्ष में सहायता केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि समय पर गुणवत्ता पूर्ण एवं त्रुटिरहित जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा फील्ड निरीक्षण के दौरान आमजन से जनगणना पर्यवेक्षक द्वारा मांगी जाने वाली सूचना सही प्रविष्ट करवाकर राष्ट्रीय दायित्व में भागीदारी की अपील की एवं बताया कि उनके द्वारा दी जाने वाली सूचना पूर्ण रूप से गोपनीय रहेंगी।
Bikaner : प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कम प्रगति वाले हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का किया निरीक्षण