मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने केक कटवाकर दी शुभकामनाएं
जयपुर । राजस्थान सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का जन्मदिन आज बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संघ कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अभिमन्यु शर्मा को शुभकामनाएं दी। मंत्रालय कार्यालय में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया । इस दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,बीजेपी नेता महेश व्यास सहित जलदाय विभाग के कार्मिक और अधिकारी मौजूद रहे ।
मंत्री चौधरी ने अभिमन्यु शर्मा की कार्य प्रणाली सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संघ निरंतर सशक्त हो रहा है और कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी की जा रही है।

संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर बीजेपी नेता महेश व्यास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अभिमन्यु शर्मा के व्यक्तित्व और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संघ ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और समर्थन उन्हें कर्मचारियों के हित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।