- डिजिटल युग में उपभोक्ता संरक्षण के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर ,
- उपभोक्ता अधिकारों , साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन खरीदारी में सतर्कता के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा
जयपुर , 30 अक्टूबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस , 24 दिसंबर 2026 के आयोजन की तैयारियों एवं इस अवसर पर राज्य तथा जिला स्तर पर विभिन्न उपभोक्ता जागरूकता गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में शुक्रवार को शासन सचिव , उपभोक्ता मामले विभाग श्री रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत सरकार द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम ‘ Technology Enabled Consumer Protection: Safe Products and Smart Governance’ के अनुरूप उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपभोक्ता मामले विभाग की निदेशक श्रीमती पूनम प्रसाद सागर सहित विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
