- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में ईमानदारी शपथ समारोह का नेतृत्व किया।
- मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार-मुक्त सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कर्तव्य भवन- 1, नई दिल्ली में ईमानदारी की शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक प्रशासन में सत्यनिष्ठा , पारदर्शिता , जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने वरिष्ठ अधिकारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई। यह समारोह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंत्रालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों से वर्चुअल माध्यम द्वारा इस समारोह में भाग लिया।
