Skip to content
BREAKING

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ईमानदारी की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

Updated:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में ईमानदारी शपथ समारोह का नेतृत्व किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ईमानदारी की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में ईमानदारी शपथ समारोह का नेतृत्व किया।
  • मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार-मुक्त सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कर्तव्य भवन- 1, नई दिल्ली में ईमानदारी की शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक प्रशासन में सत्यनिष्ठा , पारदर्शिता , जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने वरिष्ठ अधिकारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई। यह समारोह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंत्रालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों से वर्चुअल माध्यम द्वारा इस समारोह में भाग लिया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह हर साल उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है जिसमें 31 अक्टूबर को आने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष , यह आयोजन “ सत्यनिष्ठा से समृद्धि ” विषय के साथ 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह थीम सुशासन और संस्थानों में सार्वजनिक विश्वास के आवश्यक स्तंभों के रूप में ईमानदारी , सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करती है।

विषय के अनुरूप , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सतर्कता प्रभाग , सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत मंत्रालय तथा इसके अधीनस्थ कार्यालयों , संस्थानों और संगठनों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सतर्कता जागरूकता बढ़ाने और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इन पहलों का उद्देश्य संस्थागत जवाबदेही को सुदृढ़ करना और पारदर्शिता , उत्तरदायित्व एवं स्थापित मानदंडों के अनुपालन से निर्देशित कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है।

ईमानदारी की शपथ ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कानून के शासन को बनाए रखने तथा सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। इसके अतिरिक्त , इसमें जनहित में कार्य करने , व्यक्तिगत आचरण के माध्यम से ईमानदारी प्रदर्शित करने और भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की सूचना उपयुक्त अधिकारियों को देने के महत्व पर बल दिया गया।

इस शपथ ने भ्रष्टाचार से निपटने में सरकार , नागरिकों और निजी क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया। इसमें सार्वजनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता बरतने तथा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करने का आह्वान किया गया।

यह आयोजन पारदर्शी , उत्तरदायी और प्रभावी सार्वजनिक प्रशासन के सिद्धांतों के अनुरूप , आधिकारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में नैतिक आचरण और जवाबदेही के उच्च मानकों को बनाए रखने के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करता है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News