बीकानेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन की आखिरी घड़ी नजदीक आते ही कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है। वार्ड 74 में कांग्रेस का टिकट इन दिनों खासा चर्चा में है। यहां युवा कांग्रेस नेता ऋषि व्यास की पत्नी खुशबू बिनानी के नाम को लेकर पार्टी के भीतर सियासी खींचतान सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला खुशबू बिनानी को टिकट दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं और उनके नाम का विरोध कर रहे हैं।
वार्ड 74 में एक ओर खुशबू बिनानी की दावेदारी को लेकर समर्थकों में सक्रियता बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर डॉ. कल्ला की कथित आपत्ति ने कांग्रेस के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को गरमा दिया है। टिकट को लेकर चल रही इस खींचतान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के लिए वार्ड 74 में प्रत्याशी चयन आसान नहीं रहने वाला।
ऋषि व्यास के राजनीतिक संपर्क भी बने चर्चा का केंद्र
