मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर में कांग्रेस के सामने बड़ी बगावत का खतरा ! टिकट कटने से नाराज कई पार्षद निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में

11 मौजूदा कांग्रेस पार्षदों के नाम सामने आए, अधिकांश के निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट वितरण प्रक्रिया के बीच पार्टी के सामने बगावत का बड़ा खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस के मौजूदा पार्षदों को इस बार टिकट नहीं दिए जाने की…

शेयर करें
बीकानेर में कांग्रेस के सामने बड़ी बगावत का खतरा ! टिकट कटने से नाराज कई पार्षद निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट वितरण प्रक्रिया के बीच पार्टी के सामने बगावत का बड़ा खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस के मौजूदा पार्षदों को इस बार टिकट नहीं दिए जाने की चर्चा के बीच करीब 11 पार्षद टिकट नहीं मिलने से नाराज है। इनमे से कई निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

सामने आई सूची में प्रफुल्ल हटिला,मनोज जनागल, मेहजान बानो , वसीम फिरोज ,वासिम खिलजी, सुनील गेदर, शिवशंकर बिस्सा, मुहाजिद हुसैन कुरैशी, जुले खां, शहजाद भुट्टा और रमजान अली को टिकट नहीं मिला है । हालांकि, इनमें कितने लोग स्वतंत्र उम्मीदवार खड़े हो रही है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

टिकट कटने से नाराजगी, निर्दलीय उतरने की तैयारी-कांग्रेस के अंदर टिकट वितरण को लेकर पहले से ही असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। अब मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे जाने की स्थिति में उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यदि बड़ी संख्या में मौजूदा पार्षद निर्दलीय मैदान में उतरते हैं, तो इसका सीधा असर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के वोट बैंक पर पड़ सकता है। कई वार्डों में कांग्रेस के सामने कांग्रेस के ही पुराने चेहरे चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।

पुराने पार्षदों की नाराजगी पड़ सकती है भारी-मौजूदा पार्षदों का दावा है कि उन्होंने पिछले चुनाव में पार्टी के लिए जीत हासिल की और अपने-अपने वार्ड में संगठन को मजबूत किया। ऐसे में यदि उन्हें टिकट से बाहर किया जाता है तो वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अलग रास्ता चुन सकते हैं।

पार्टी में निष्ठा के साथ काम किया -बिस्सा

पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्षद के रूप में निष्ठा के साथ पार्टी का काम किया है। लेकिन टिकट देने में कभी हाँ -कभी ना से मन व्यथित है। में वार्ड दो से अपना आवेदन कर रहा हूँ।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें