मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान न्यूज़

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्च

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश चंदलाई ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

जयपुर , 26 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक एवं पुलिस उपायुक्त जयपुर द्वारा सोमवार को पंचायत समिति चाकसू एवं कोटखावदा के पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु उपखण्ड कार्यालय चाकसू के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर  मतदान केन्द्रों पर बिजली , छाया , पानी , शौचालय , एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने  तथा उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को अधीनस्थ मतदान केन्द्रों का आवश्यक रू

राजस्थान

ब्रिक्स संसदीय मंच वैश्विक चुनौतियों के समाधान का सशक्त माध्यम :  श्री देवनानी— संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का पक्षधर बने विश्व समुदाय , लोकतांत्रिक संस्थाओं में सार्थक चर्चा और संसदीय मर्यादाओं का पालन आवश्यक

जयपुर , 26 अक्टूबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित संसद में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। श्री देवनानी ने कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान , विभिन्न देशों में संसदीय समन्वय , संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता , लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती , संसद एवं विधानसभाओं में सार्थक बहस और पक्ष-विपक्ष की जिम्मेदारी सहित विभिन्न विषयों पर ब्रिक्स सम्मेलन महत्वपूर्ण है। श्री देवनानी ने कहा कि ब्रिक्स देशों की स

राजस्थान

दिल्ली स्थित श्रीलंका दूतावास के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष , विभिन्न देशों के राजदूतों से की मुलाकात , दीपावली की शुभकामनाएँ दीं

जयपुर , 26 अक्टूबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित श्रीलंका के उच्चायोग में आयोजित ‘दिवाली डैज़ल नाइट- 2026’ समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न देशों के राजदूतों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समारोह में भारतीय संस्कृति , परंपरा और रामायण के शाश्वत मूल्यों का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (इंडिया) तथा लायंस क्लब दिल्ली वेग की ओर से आयोजित इस

राजस्थान

श्री देवनानी ने वरिष्ठ राजनीतिक एवं पूर्व सांसद श्री द्विवेदी को ढांढस बंधाया— श्री द्विवेदी की माता जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

जयपुर , 26 अक्टूबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को वरिष्ठ राजनीतिक एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। श्री देवनानी ने श्री द्विवेदी को ढांढस बंधाया। श्री देवनानी ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पीत कर श्रद्धांजलि दी। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्पीकर श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम

राजस्थान

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता करें अपने मताधिकार का प्रयोग— राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त की उपस्थिति में सीकर जिले के नेछवा में आयोजित हुआ मतदाता

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता करें अपने मताधिकार का प्रयोग— राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त की उपस्थिति में सीकर जिले के नेछवा में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम , हजारों लोगों ने ली मतदान की शपथ स्कूली विद्यार्थियों ने मानव शृंखला , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ज

जयपुर , 26 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में सोमवार को सीकर जिले के नेछवा स्थित सनराइज स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्कूली विद्यार्थियों , युवाओं , महिलाओं , वरिष्ठ नागरिकों , दिव्यांगजनों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने ‘

राजस्थान

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई —कृषि आदान विक्रेताओं की निगरानी के लिए मोबाइल ऐप विकसित, अब तक 9 हजार से अधिक निरीक्षण, 250 से अधिक विक्रेताओं पर कार्रवाई —राज्य सरकार का सख्त संदेश—किसानों का आर्थिक शोषण क

जयपुर, 26 अक्टूबर। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि आदानों की गुणवत्ता, उचित मूल्य एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रदेश में उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली, जबरन टैगिंग तथा अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग ने निरीक्षण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया ह

राजस्थान

वीबी–जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित , समय पर भुगतान एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

जयपुर , 26 अक्टूबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय स्थित सभागार में वीबी–जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत भुगतान की स्थिति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने , दैनिक उपस्थिति एवं भुगतान की स्थिति पर नजर रखने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही , ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग

राजस्थान

जिला परिषद सदस्‍य के लिए 61 तथा तालेडा पंचायत समिति में सदस्‍य पद के लिए 69 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में

जिला परिषद सदस्‍य के लिए 61 तथा तालेडा पंचायत समिति में सदस्‍य पद के लिए 69 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में बूंदी, 26 अक्‍टूबर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन जिला परिषद सदस्‍य के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों में से 4 उम्‍मीदवारों ने अपनी अभ्‍यर्थिता वापस ले ली है। अब जिला परिषद सदस्‍य के 27 वार्डों में 61 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में है। इसी तरह तालेड़ा पंचायत समिति में सदस्‍य पदों के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों में से 8 अभ्‍यर्थियों ने नाम वापस लिए हैं। अब पंचाय

राजस्थान

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर ''आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन —रामायण के अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को अपने जीवन में आत्मसात करें— अजय असवाल —संस्कृत भाषा की शक्ति करती है हमारा संरक्षण— कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा

जयपुर, 26 अक्टूबर। शान्ति एवं अहिंसा विभाग और संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती पर सोमवार को अकादमी के संकुल सभागार में "आदिकवि वाल्मीकि साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  निदेशक अजय असवाल ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अयोध्या काण्ड में वर्णित 14 सूत्रों को आत्मसात करने एवं समग्र समाज को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जीवनी से छोटी-छोटी एवं अच्छी आदतें अंगीकार करने की आवश्यकता बताई।

राजस्थान

सवाई माधोपुर में निःशुल्क मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति शिविर 27 अक्टूबर को

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खिरनी में 27 अक्टूबर 2026 को निःशुल्क मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव चंद्रवंशी ने बताया कि शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल यादव द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. चंद्रवंशी ने बताया कि नींद न आना, उदासी, चिड़चिड़ापन, काम में मन न लगना,

राजस्थान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 
 रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सवाई माधोपुर के अंतिम एवं चतुर्थ चरण में प्रस्तावित मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवराज मीना ने शेरपुर, रांवल, उलियाणा, कुण्डेरा, श्यामपुरा, हिम्मतपुरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंडार, सवाई माधोपुर एवं संबंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग त

राजस्थान

सीईओ मोहित कासनिया ने चौथ का बरवाड़ा में खेल मैदान विकास कार्य का किया निरीक्षण

सीईओ मोहित कासनिया ने चौथ का बरवाड़ा में खेल मैदान विकास कार्य का किया निरीक्षण

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को चौथ का बरवाड़ा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत स्वीकृत खेल मैदान विकास कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को खेल मैदान विकास कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी इंदराज मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ---000---

राजस्थान

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से सतर्कता सप्ताह व स्वच्छता पर चकचैनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से सतर्कता सप्ताह व स्वच्छता पर चकचैनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को चकचैनपुरा स्थित रणथम्भौर ट्रक यूनियन के सभागार भवन में सतर्कता जागरूकता और स्वच्छता अभियान 6.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य रूप से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और शासन एवं लोक प्रशासन में ईमानदारी सत्य निष्ठा तथा पारदर्शिता को बढ़ावा देने के

राजस्थान

पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्यों के लिए अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम 90 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिला परिषद के 31 वार्ड में कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में सोमवार को जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाचन के लिए नाम वापसी का अन्तिम दिन था। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले कुल 90 अभ्यर्थियों चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के लिए 178 प्रत्याशियो से कुल 212 नामांकन प्राप्त हुए थे

राजस्थान

लोकतंत्र के रंगों से सजी ‘वोट बारात’, नाचते-गाते दिया मतदान का संदेश ‘वोट करने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती’ से गूंजे गांव

लोकतंत्र के रंगों से सजी ‘वोट बारात’, नाचते-गाते दिया मतदान का संदेश ‘वोट करने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती’ से गूंजे गांव

बारां, 26 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ‘लोकतंत्र के सब रंग’ अभियान के अंतर्गत सतरंगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में अंता एवं शाहबाद उपखंड में बैंड वादन और आकर्षक ‘वोट बारात’ निकालकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर

राजस्थान