मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान न्यूज़

पिछली दीपावली के मुकाबले इस बार 34 में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार , कई शहरों में ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी हुआ कम: सदस्य सचिव , राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल AQI में दौसा में सर्वाधिक 44.4 प्रतिशत सुधार— • राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रदेश के 37

जयपुर , 10 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा दीपावली के अवसर पर प्रदेशभर में परिवेशी वायु गुणवत्ता एवं ध्वनि प्रदूषण की व्यापक निगरानी की गई। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दीपावली के दिन गत वर्ष की तुलना में प्रदेश के 34 शहरों में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI) में कमी दर्ज की गई। वहीं , ध्वनि प्रदूषण के स्तर में भी प्रदेश के अनेक शहरों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला। • प्रदेश के 37 जिलों

राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुधवार को जैसलमेर दौरा— तनोट माता मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना , बीएसएफ जवानों के भाईदूज कार्यक्रम में होंगे शामिल

जयपुर , 10 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैसलमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। मुख्यमंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के भाईदूज कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। ————

राजस्थान

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा— रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट हनुमान मंदिर तक निकली भक्तिमय संगीत यात्रा , जनप्रतिनिधियों ,

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा— रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट हनुमान मंदिर तक निकली भक्तिमय संगीत यात्रा , जनप्रतिनिधियों , संतों और शहरवासियों ने उत्साह से लिया भाग

जयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सोमवार को बीकानेर शहर में भव्य भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन-दा हीलर के कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान वातावरण प्रभु श्रीराम और हनुमानजी भक्ति से सराबोर नजर आया। आयोजन से जुड़े श्री पुनीत शर्मा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम और ह

राजस्थान

श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं श्री झाबर सिंह खर्रा ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं श्री झाबर सिंह खर्रा ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

जयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर स्थित आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि दी तथा शोक संतृप्त परिवारजनों को सांत्वना दी।  श्री मेघवाल ने डॉ. जसवंत सिंह को याद कर कहा कि अलवर व राजस्थान के चहुंमुखी विकास में उनके अमूल्य योगदान को कभी भूलाया नहीं

राजस्थान

सीएमआर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह—  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन , मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मी

सीएमआर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह—  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन , मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीं शुभकामनाएं

जयपुर , 10 नवम्बर। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे  आमजन के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उनके जीवन में सुख , शांति , समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर आगन्तुकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ संवाद कर उनके हालचाल , कुशलक

राजस्थान

*शिक्षा विभाग की रैंकिंग में सीकर प्रदेश में प्रथम*

सीकर 10 नवम्बर। जिला शिक्षा प्रदर्शन रैंकिंग अक्टूबर 2026 में सीकर जिले ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 41 जिलों के शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में सीकर ने कुल 100 में से 90 अंक अर्जित किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने क

राजस्थान

अनुदानित खाद की कालाबाजारी एवं अवैध उपयोग पर सरकार सख्त आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीन माह से सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान; सवाई माधोपुर जिले में यूरिया-डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता

किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी, अवैध भंडारण एवं औद्योगिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अनुदानित यूरिया एवं डीएपी का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग, अवैध बिक्री अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार लखपत मीना ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत उर्

राजस्थान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 
 चतुर्थ चरण के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक 
 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, मतदान दलों की व्यवस्थाए

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 चतुर्थ चरण के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, मतदान दलों की व्यवस्थाएं एवं मतगणना की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, वजीरपुर एवं गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं संबंधित विकास अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवे

राजस्थान

दीपावली के अवसर पर कलक्टर का पत्रकारों के साथ स्नेह-मिलन संवाद 
 जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और पंचायती राज चुनावों पर अनौपचारिक चर्चा

दीपावली के अवसर पर कलक्टर का पत्रकारों के साथ स्नेह-मिलन संवाद जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और पंचायती राज चुनावों पर अनौपचारिक चर्चा

दीपावली के अवसर पर स्नेह-मिलन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में विभिन्न मीडिया संस्थानों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को त्यौहार के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और सामान्य प्रशासनिक गतिविधियों के विषय में संवाद किया। कलक्टर ने जिला मुख्यालय में बेहतर सामुदायिक और नागरिक सुविधाओं के बारे में जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में पत्रकारों से

राजस्थान

विधानसभा संग्रहालय में 3-डी वर्चुअल हेलीकॉप्टर अनुभव होगा विकसित – श्री वासुदेव देवनानी -आगामी 3 से 4 माह में शुरू करने का लक्ष्य, डेढ़ वर्ष में 55 हजार से अधिक लोगों ने किया संग्रहालय का अवलोकन -भारत का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी, संवैधानिक प्रक्रियाओं से ही संभव हैं परिवर्तन – देवनानी

जोधपुर/जयपुर, 10 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अपने संक्षिप्त जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ हॉनर लिया तथा गणमान्यजनों से भेंट की। इस दौरान श्री देवनानी ने मीडिया से संवाद के दौरान विधानसभा संग्रहालय में किए जा रहे नवाचारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा संविधान की मजबूती सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री देवनानी ने विधानसभा संग्रहालय में विकसित की जा रही नई सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संग्रहालय में पूर्व में संव

राजस्थान

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक होंगे कलस्टर कैम्प

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक होंगे कलस्टर कैम्प  श्रीगंगानगर, 10 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में राज्य में प्रक्रियाधीन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत मतदाता, नवमतदाताओं के पंजीकरण हेतु जिले में कलस्टर कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे‘ की संकल्पना के लिये समाज के वंचित वर्गों एवं समाज की मूल धारा में जुड़ने से शेष वर

राजस्थान

विकास के हाईवे पर डबल इंजन सरकार— पीएम ई—बस सेवा में उदयपुर सिटी में 38 बसों में अक्टूबर में 241368 यात्रियों ने की प्रदूषणमुक्त यात्रा—   उदयपुर में सड़क, जल और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प सिद्धि की ओर—  सड़कों का मजबूत नेटवर्क—सुगम हुआ उदयपुर का सफर

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दिसंबर 2023 में प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद विकास और आधारभूत ढांचे को गति देने पर विशेष जोर रहा है। इसी क्रम में उदयपुर शहर में भी सड़क एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया गया। दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2026 तक की अवधि में शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात दबाव कम करने, कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सड़क नेटवर्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। एलिवेटेड रोड से ट्रैफि

राजस्थान

चतुर्थ चरण के मतदान के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, पांच पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 584 सीयू एवं 1168 बीयू आवंटित

सीकर 10 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चतुर्थ चरण के मतदान के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान लक्ष्मणगढ़, बलारां, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी एवं नेछवा पंचायत समिति क्षेत्रों के कुल 431 मतदान केंद्रों के लिए 584 कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं 1168 बैलेट यूनिट (बीयू) मशीनों का आवंटन किया गया

राजस्थान