मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सिकर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली

अपडेट:

31 अक्टूबर को सिकर जिला मुख्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली आयोजित की गई।

शेयर करें
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीकर में आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी
— Times of Rajasthan

31 अक्टूबर को सिकर जिला मुख्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली आयोजित की गई।

रैली को एडीएम सिटी राजवीर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया और बजरंग कांटा होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

उपस्थित प्रमुख अधिकारी

नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामकुमार चाहिल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, खेल अधिकारी प्रकाश गोदारा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सीपी महर्षि, सहायक निदेशक गार्गी शर्मा, सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

  • एडीएम सिटी राजवीर चौधरी ने युवाओं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
  • उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें