मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राज्यपाल ने IPS अधिकारियों को दिया 'राष्ट्र प्रथम' का आह्वान

अपडेट:

जयपुर में राज्यपाल ने IPS के नए अधिकारियों से मुलाकात की और 'राष्ट्र प्रथम' की सोच से काम करने को कहा।

शेयर करें
राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2024 और 2025 बैच के नव प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की।

राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्हें 'राष्ट्र प्रथम' की सोच से कार्य करने का आह्वान किया।

आपके काम की बात

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस सेवा में नागरिक सुरक्षा और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी अधिकारी समर्पित भाव से काम करें। उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आम जन का विश्वास अर्जित करने पर जोर दिया।

  • राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की साख इस बात पर है कि समाज में अपराध की प्रवृत्ति कम से कम रहे।
  • पुलिस से अपराधियों में भय व्याप्त रहेगा तभी उनका इकबाल बना रहेगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें