जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे तक उपलब्ध क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, जयपुर जिले में 14.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, नागौर में 12.69 प्रतिशत और पाली जिले के सोजत में 14.29 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में 5.71 प्रतिशत तथा डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में 9.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
