Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक जयपुर में 14.70 प्रतिशत मतदान

Updated:

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह…

राजस्थान पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक जयपुर में 14.70 प्रतिशत मतदान

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे तक उपलब्ध क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, जयपुर जिले में 14.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, नागौर में 12.69 प्रतिशत और पाली जिले के सोजत में 14.29 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में 5.71 प्रतिशत तथा डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में 9.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News