मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान में एआई और डिजिटल गवर्नेंस से आसान हो रहा आमजन का जीवन—मुख्य सचिव  सियोल में प्रमुख विशेषज्ञों के साथ वैश्विक शासन में एशिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा पूंजी निवेश, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, ज्ञान संस्थान और नियम आधारित शासन से आर्थिक विकास को गति

अपडेट:

सियोल/जयपुर, 19 नवंबर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा के प्रभावी उपयोग से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने गुरुवार को सियोल में आईआईएएस के वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिंगापुर, जापान और कोरिया गणराज्य के प्रमुख लोक प्रशासन विशेषज्ञों से संवाद में राज्य के अनुभव साझा किए। मुख्य सचिव ने सिंगापुर के प्रो. डॉ. लियू होंग, जापान के

शेयर करें
राजस्थान में एआई और डिजिटल गवर्नेंस से आसान हो रहा आमजन का जीवन—मुख्य सचिव  सियोल में प्रमुख विशेषज्ञों के साथ वैश्विक शासन में एशिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा पूंजी निवेश, अत्याधुन

सियोल/जयपुर, 19 नवंबर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा के प्रभावी उपयोग से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने गुरुवार को सियोल में आईआईएएस के वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिंगापुर, जापान और कोरिया गणराज्य के प्रमुख लोक प्रशासन विशेषज्ञों से संवाद में राज्य के अनुभव साझा किए।

मुख्य सचिव ने सिंगापुर के प्रो. डॉ. लियू होंग, जापान के प्रो. डॉ. हिदेआकी शिरोयामा और कोरिया गणराज्य के प्रो. डॉ. यंग बम ली से बातचीत की। चर्चा का केंद्र ‘एशियन मोमेंट इन ग्लोबल गवर्नेंस’, यानी वैश्विक शासन में एशिया की उभरती भूमिका तथा लोक प्रशासन में नई सोच और नवाचार को आगे बढ़ाने में एशियाई देशों का योगदान रहा।

श्री वी. श्रीनिवास ने बताया कि एआई, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा आधारित निर्णयों के समन्वय से राजस्थान में जनसेवाएं बेहतर हुई हैं और नागरिकों का जीवन आसान बना है। राजस्थान संपर्क 181 को इस बदलाव की एक महत्वपूर्ण केस स्टडी बताते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लोगों के जीवन में सुधार का प्रभावी माध्यम बनी है। इसका अनुभव दर्शाता है कि टेक्नोलॉजी से प्रशासन को अधिक संवेदनशील, सुलभ और नागरिक केंद्रित बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाना, संस्थानों के माध्यम से ज्ञान को बढ़ावा देना और नियम आधारित शासन राजस्थान की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं। ये आधार सतत आर्थिक विकास, संस्थानों की मजबूती और प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने प्रो. डॉ. लियू होंग द्वारा दिए गए ब्रेबां व्याख्यान 2026 में भी भाग लिया। ‘ग्लोबल एशिया गवर्नेंस एज अ न्यू पैराडाइम’ विषयक इस व्याख्यान में एआई, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बिग डेटा के सहयोग से वैश्विक शासन में एशिया के बढ़ते प्रभाव तथा भविष्य की शासन व्यवस्था को दिशा देने में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इन अंतरराष्ट्रीय संवादों में प्रशासनिक नवाचार, संस्थागत विकास और नागरिक केंद्रित जनसेवाओं से जुड़ी वैश्विक चर्चा में राजस्थान के अनुभवों और उनकी प्रासंगिकता को सामने रखा गया। ------ ईशा/ ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 19 नवम्बर 2026, 01:02 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 23 विशिष्टताओं में 209 सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने आगे बढ़ाई भर्ती प्रक्रिया जनरल सर्जरी में 41, स्त्री एवं प्रसूति रोग में 39 तथा जनरल मेडिसिन में 31 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति

राजस्थान