



डग (झालावाड़), 31 अक्टूबर। पशुधन अनुसंधान केंद्र, डग, झालावाड़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्र प्रभारी डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया। सरदार पटेल का जीवन एवं उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर केंद्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में केंद्र के कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1
