मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन स्थलों पर बनेंगे अप टू डेट टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स सेंटर - प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता — भाषिणी मोबाइल ऐप से पर्यटक से कम्युनिकेशन होगा सहज , तत्काल हो सकेगी कार्रवाई - पर्यटन स्थलों का नियमित होगा सिक्योरिटी ऑडिट  - सीसीटीवी अभय कमांड स

अपडेट:

जयपुर , 20 नवंबर। राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स (टीएएफ) सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से राजस्थान पुलिस और पर्यटन विभाग पर्यटकों को सुरक्षा , मार्गदर्शन और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस के अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट , रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड , ऑटो और कैब पर विशे

शेयर करें

जयपुर ,

20 नवंबर।

राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत बनाने

के लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स (टीएएफ) सेंटर

स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से राजस्थान पुलिस और पर्यटन विभाग

पर्यटकों को सुरक्षा , मार्गदर्शन और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएंगे।

इसके साथ ही

पर्यटन स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस के अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा।

पर्यटकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट , रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड ,

ऑटो और

कैब पर विशेष क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इन्हें स्कैन करते ही पर्यटकों को सुरक्षा ,

पर्यटन

और आपातकालीन सहायता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेंगी।

पुलिस मुख्यालय

में शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पर्यटक

सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर पुलिस और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

हुई। इसमें गत 2 सितंबर को हुई बैठक के निर्णयों की अनुपालना की समीक्षा के साथ

आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

डीजीपी श्री

शर्मा ने कहा कि ' पधारो म्हारे देश ' की भावना के अनुरूप राजस्थान आने वाले प्रत्येक

पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य विशेष शाखा और

पर्यटन विभाग को प्रमुख पर्यटन स्थलों का नियमित सुरक्षा ऑडिट करने तथा पर्यटकों

से प्राप्त फीडबैक फॉर्म में दिए गए सुझावों एवं शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने

के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के फीडबैक के आधार पर सुविधाओं का

लगातार विस्तार किया जाए।

— तकनीक बनेगी

सुरक्षा में सहायक

डीजीपी ने कहा

कि प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में पर्यटकों के साथ बेहतर संवाद

और समन्वय जरूरी है। उन्होंने टीएएफ जवानों , गार्ड और गाइड

को भाषिणी जैसे मोबाइल ऐप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए ताकि वे विदेशी पर्यटकों

की भाषा समझकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कर सकें। उन्होंने टीएएफ कार्मिकों

को फ्रेंच सहित अन्य विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया। प्रमुख

मेलों में टीएएफ के साथ होमगार्ड की सेवाएं लेने के निर्देश भी दिए। डीजीपी ने नगर

निगम अधिकारियों को पर्यटन स्थलों पर नियमित एवं समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित करने

के निर्देश दिए।

बैठक में डीजीपी

(ट्रैफिक) श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने पर्यटकों और पर्यटन स्थलों के लिए अपेक्षित

सुरक्षा प्रावधानों और संबंधित अन्य विषयों पर विचार व्यक्त किए।

— एकीकृत एप पर

मिलेगी सुरक्षा और पर्यटन की जानकारी

पर्यटन आयुक्त

श्रीमती रुक्मणि रियार ने बताया कि विभिन्न देशों के दूतावासों के प्रतिनिधियों ने

हाल ही में राजस्थान में पर्यटक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना की है।

सुविधाओं के विस्तार के क्रम में पर्यटन विभाग पर्यटकों के लिए एकीकृत मोबाइल ऐप

तैयार कर रहा है। इसमें चैटबॉट के साथ राजस्थान पुलिस के राजकॉप ऐप , नीड हेल्प और

अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी उपलब्ध होगी।

बैठक में  पुलिस , पर्यटन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

रहे।

———

डॉ.

कमलेश/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 20 नवम्बर 2026, 09:21 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

विवाह समारोहों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान खाद्य सामग्री के नमूने लेकर चल खाद्य प्रयोगशालाओं से मौके पर करेंगे जांच फ्रेंचाईजी आधारित फूड एवं बेवरेज चेन्स प्रतिष्ठानों की भी होगी जांच

राजस्थान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता , पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

राजस्थान