
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव—2026
जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न
अपडेट:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव—2026 जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न चूरू, 07 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव—2026 के तहत जिले में दूसरे चरण (राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) में होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ। इस दौर


राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव—2026
जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न
चूरू, 07 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव—2026 के तहत जिले में दूसरे चरण (राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) में होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान संबंधित पंचायत समितियों के मतदान केन्द्रवार ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने कहा कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जा रही है। ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से मतदान केन्द्रवार मशीनों का आवंटन पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसी के साथ ईवीएम मशीनों के आवंटन, परिवहन, सुरक्षित भंडारण एवं मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करने के लिए मशीनरी मुस्तैद है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले की पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 14 नवंबर, 2026 को होगा।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 26 अक्टूबर को प्रथम रेण्डमाईजेशन के माध्यम से पंचायत समितिवार मतदान केन्द्रों के लिए 130 प्रतिशत ईवीएम मशीनों का आवंटन किया जा चुका है। द्वितीय रेण्डमाईजेशन के माध्यम से संबंधित पंचायत समितियों के मतदान केन्द्रवार ईवीएम का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान केन्द्रवार आवंटन सुनिश्चित करना है।
इस दौरान नारायण बेनीवाल, असलम खोखर, डॉ राहुल कस्वां, विद्याधर सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 07 नवम्बर 2026, 05:56 PM — मूल विज्ञप्ति
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।