मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान में सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए ₹9,321 करोड़ का राहत पैकेज घोषित

अपडेट:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के 15 जिलों की 87 सूखाग्रस्त तहसीलों के लिए ₹9,321 करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की गई है।

शेयर करें
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आपदा प्रबन्धन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की बैठक-
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

राजस्थान में सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ₹9,321 करोड़ के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मानसून सत्र में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 20 प्रतिशत कम होने के कारण कुल 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इनमें से 73 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में और 14 तहसीलें मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं।

पेयजल, चारा और रोजगार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखने और आमजन, किसानों व पशुपालकों के लिए पेयजल, सिंचाई और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, वहां आवश्यकतानुसार चारा डिपो का संचालन किया जाए और गोशालाओं के माध्यम से भी पशुओं के लिए पानी व चारे की व्यवस्था हो।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रोजगार एवं आजीविका संबंधी कार्यों का संचालन किया जाए। साथ ही, खरीफ फसल खराबे की गिरदावरी के आधार पर आकलन रिपोर्ट तैयार कर काश्तकारों को राहत पहुंचाई जाए।

  • जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कंटीजेन्सी प्लान के आधार पर पेयजल की व्यवस्था
  • विद्युत विभाग द्वारा नलकूपों के कनेक्शन प्राथमिकता से जारी करने के निर्देश
  • आवश्यकतानुसार पेयजल परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

कोटा संभाग में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं एवं रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसूता की मृत्यु के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की बैठक ली कार्यवाहक निदेशक आरसीएच को कोटा भेजकर रेफरल व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश सेतु रेफरल सिस्टम को प्रभावी बनाने तथ

राजस्थान