मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बूंदी में 10 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे मॉडल स्वच्छ बूथ

अपडेट:

बूंदी जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान 10 ग्राम पंचायतों में मॉडल स्वच्छ बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

शेयर करें
बूंदी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बनाए गए मॉडल स्वच्छ बूथ की एक झलक।
— Times of Rajasthan

बूंदी जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान प्रक्रिया को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए 10 ग्राम पंचायतों में 'मॉडल स्वच्छ बूथ' स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में तैयार इन बूथों पर मतदाताओं को बेहतर सुविधाओं के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने का संदेश मिलेगा।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन के अनुसार, जिले की 10 ग्राम पंचायतों में ये विशेष बूथ बनाए गए हैं। इनमें बूंदी पंचायत समिति के गुढानाथावतान और नमाना, खटकड के खटकड व माटूंदा, हिण्डोली का सथूर, नैनवां के बांसी व करवर, केशोरायपाटन के सुमेरगंज मंडी और लेरसदा शामिल हैं।

कचरे से कलाकृतियां और पारंपरिक सजावट

इन मॉडल स्वच्छ बूथों के मुख्य द्वार पर 'स्वच्छ एंट्री गेट' बनाया गया है, जिससे गुजरने वाले मतदाताओं को 'स्वच्छ जागरूकता मार्ग' देखने को मिलेगा। बूथों को प्राकृतिक पौधों और गमलों से सजाकर 'हरित बूथ' का रूप दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय संस्कृति को दर्शाने के लिए स्वच्छ रंगोली, पारंपरिक मांडणे और 'वेस्ट टू आर्ट' के तहत अनुपयोगी वस्तुओं से बनी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इन बूथों पर फ्लेक्स और बैनर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह वर्जित किया गया है। कचरा निस्तारण के लिए बड़े आकार की स्वच्छ वेस्ट कलेक्शन बोतलें रखी गई हैं, और मतदाताओं के लिए 'स्वच्छ सेल्फी प्वाइंट' भी बनाए गए हैं।

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं

बूथों पर वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए 'स्वच्छ व्हीलचेयर' का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट या स्वच्छ शौचालय, रंगीन कारपेट, पर्दे और बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था भी की गई है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

कोटा संभाग में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं एवं रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसूता की मृत्यु के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की बैठक ली कार्यवाहक निदेशक आरसीएच को कोटा भेजकर रेफरल व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश सेतु रेफरल सिस्टम को प्रभावी बनाने तथ

राजस्थान