मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में की दीपावली की खरीदारी

अपडेट:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मानसरोवर स्थित बड़ा बाजार में धनतेरस पर स्वदेशी उत्पाद खरीदे और स्ट्रीट वेंडर्स से संवाद किया।

शेयर करें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को धनतेरस के अवसर पर जयपुर के मानसरोवर स्थित बड़ा बाजार में सपरिवार दीपावली की खरीदारी की। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने स्थानीय बाजार से स्वदेशी उत्पाद खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली और बंदनवार खरीदे। उन्होंने यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कही। बाजार में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विक्रेताओं और आमजन ने प्रसन्नता जताई।

व्यापार मंडल ने किया स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के किरण पथ स्थित बड़ा बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं दीं।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें