- 17 सेवारत अधिकारियों की रोकी 2 से 4 वार्षिक वेतन वृद्धि ,
- 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन भी रोकी
- सुशासन , पारदर्शिता , प्रशासनिक जवाबदेही के लिए की गई कड़ी कार्रवाई
जयपुर , 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपराध करने या अपराध को बढ़ावा देने के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। वृहद शास्ति(मेजर पेनल्टी) प्रकरणों के तहत 30 मामलों का निस्तारण करते हुए 17 सेवारत अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धियां तथा 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने को मंजूरी दी गई है। इस कार्रवाई से सुशासन , पारदर्शिता , प्रशासनिक जवाबदेही , राजकीय संसाधनों के संरक्षण और लोकसेवा के दायित्वों के प्रति गंभीरता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ पर कार्रवाई
