जयपुर, 29 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग और अपव्यय किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बजट घोषणाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश
- सड़कों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जा रही है।
- सेंट्रलाइज्ड क्वालिटी कंट्रोल लैब के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्रोत: Times of Rajasthan
