जयपुर में रविवार को राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का समापन हुआ। दो दिवसीय आयोजन में 35 टीमों ने 24 घंटे तक लगातार काम किया और 5 साइबर अपराध संबंधी चुनौतियों का समाधान निकाला।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष और पेशेवर पुलिस बल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने की सराहना
मुख्य सचिव ने जीरो एफआईआर पंजीकरण और समयबद्ध अनुसंधान की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 को भी अधिक प्रभावी बनाया जाए।
