- ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन और राज्य की श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों को मिलेगा प्रमुख स्थान
- सम्मेलन के प्रस्तुतिकरण में प्रमुखता से शामिल हों राज्य की प्रमुख योजनाएं, बेस्ट प्रैक्टिसेज और नवाचार
- सभी नोडल विभाग फीडबैक नोट्स सहित समस्त तैयारियां तय समय-सीमा में करें पूर्ण
- राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रूप में प्रदर्शित हो राजस्थान का विकास मॉडल— मुख्य सचिव
जयपुर, 23 अक्टूबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन(रीति) के तत्वावधान में 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन (एनसीसीएस) की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित हुई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सम्मेलन के लिए तैयार किए जाने वाले प्रस्तुतिकरण और दस्तावेजों में ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन, राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सूचनाएं और आंकड़े समय-समय पर अद्यतन भी रखे जाएं।
