मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सियोल में भारतीय राजदूत श्री गौरांगलाल दास से की मुलाकात भारत और कोरिया गणराज्य के बीच प्रशासनिक नवाचार एवं संस्थागत सहयोग की संभावनाओं को मिलेगा बढ़ावा

अपडेट:

सियोल/जयपुर, 19 नवंबर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल में भारत के राजदूत श्री गौरांगलाल दास से भारतीय दूतावास में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात आईआईएएस की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में उनके सियोल प्रवास के दौरान हुई। मुख्य सचिव की यह मुलाकात भारत और कोरिया गणराज्य के बीच संस्थागत संवाद तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही। इस प्रक

शेयर करें
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सियोल में भारतीय राजदूत श्री गौरांगलाल दास से की मुलाकात 
 भारत और कोरिया गणराज्य के बीच प्रशासनिक नवाचार एवं संस्थागत सहयोग की संभावनाओं को मिलेगा

सियोल/जयपुर, 19 नवंबर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल में भारत के राजदूत श्री गौरांगलाल दास से भारतीय दूतावास में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात आईआईएएस की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में उनके सियोल प्रवास के दौरान हुई।

मुख्य सचिव की यह मुलाकात भारत और कोरिया गणराज्य के बीच संस्थागत संवाद तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संपर्क पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नेंस इनोवेशन और नॉलेज एक्सचेंज के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर प्रदान करते हैं।

राजस्थान में डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक आधुनिकीकरण और आमजन तक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित बेस्ट प्रैक्टिसेज, टेक्नोलॉजी आधारित नवाचार और संस्थागत अनुभवों का आदान-प्रदान प्रदेश में सिटीजन-सेंट्रिक गवर्नेंस को और सशक्त बनाने में उपयोगी हो सकता है।

आईआईएएस के अध्यक्ष के रूप में श्री वी. श्रीनिवास वैश्विक स्तर पर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सहयोग, संस्थागत साझेदारी और प्रशासनिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

------ ईशा/ ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 19 नवम्बर 2026, 11:55 AM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 23 विशिष्टताओं में 209 सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने आगे बढ़ाई भर्ती प्रक्रिया जनरल सर्जरी में 41, स्त्री एवं प्रसूति रोग में 39 तथा जनरल मेडिसिन में 31 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति

राजस्थान