मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

खाजूवाला विधानसभा की तीन पंचायत समितियों में मतदान जारी, 228 केंद्रों पर मतदाता कर रहे मतदान

लेखक Administrator

अपडेट:

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने विभिन्न बूथों का किया दौरा, चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करें
खाजूवाला विधानसभा की तीन पंचायत समितियों में मतदान जारी, 228 केंद्रों पर मतदाता कर रहे मतदान

खाजूवाला। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की पूगल, छत्तरगढ़ और खाजूवाला पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। तीनों पंचायत समितियों के 228 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान के दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूगल पंचायत समिति क्षेत्र के आडूरी, मकेरी, रामड़ा और पूगल स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मतदान से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान डॉ. मेघवाल ने बूथ स्तर पर चुनावी गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं, भाजपा नेता देवीलाल मेघवाल सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी तीनों पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का फीडबैक ले रहे हैं।

मतदान प्रक्रिया के बीच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने स्तर पर चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में मतदाता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें