खाजूवाला। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की पूगल, छत्तरगढ़ और खाजूवाला पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। तीनों पंचायत समितियों के 228 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान के दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूगल पंचायत समिति क्षेत्र के आडूरी, मकेरी, रामड़ा और पूगल स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मतदान से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

