मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन

अपडेट:

जयपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूती देने के लिए 10 नए पेट्रोलिंग वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया।

शेयर करें
जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 22 नवंबर को पुलिस थाना करधनी (पश्चिम) से 10 नए पेट्रोलिंग वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया।

मुख्य अतिथियों ने किया फ्लैग ऑफ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं पुलिस कमिश्नर जयपुर श्री सचिन मित्तल ने 10 नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया।

  • मंत्री कर्नल राठौड़ ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जयपुर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 थानों को पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
  • उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

पुलिस कमिश्नर ने की नई व्यवस्था की सराहना

जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने कहा कि नए पेट्रोलिंग वाहनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे पुलिस की क्षेत्र में निगरानी, अपराध नियंत्रण तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा, उपायुक्त (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण, सहित जयपुर पश्चिम जिले के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 42 एवं भाजपा ने 13 वार्डों में दर्ज की जीत,आरएलपी के दो प्रत्याशी हुए निर्वाचित -पुनर्मतदान के बाद वार्ड 13 से भाजपा की बादाम देवी एवं वार्ड 52 से कांग्रेस के कालूराम शर्मा विजयी

राजस्थान

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पांच मतदान केंद्रों पर करवाया गया पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न -जिला परिषद के दो एवं पंचायत समिति के तीन मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान -जिला परिषद के दोनों वार्डों में 77.56 प्रतिशत तथा तीन पंचायत समितियों में 71.39 प्रतिशत मतदान

राजस्थान
सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहर

सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहराणा साहिब में की सहभागिता —भगवान झूलेलाल के समक्ष की आराधना, पारंपरिक छेज़ और भक्ति संगीत में लिया भाग —श्री देवनानी ने

राजस्थान

प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, 8 से 10 दिसंबर तक शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस के होंगे विशेष आयोजन

राजस्थान