मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

चारू मीणा एपीआरओ से बनीं पीआरओ, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला कार्यभार

अपडेट:

जयपुर, 23 अक्टूबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत श्रीमती चारू मीणा को सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) से जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ), के पद पर पदोन्नत किया गया है।

शेयर करें
चारू मीणा एपीआरओ से बनीं पीआरओ, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला कार्यभार
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 23 अक्टूबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत श्रीमती चारू मीणा को सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) से जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ), के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती चारू मीणा वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। विभागीय आदेश की अनुपालना में उन्होंने उपनिदेशक श्री हेमंत सिंह को जनसंपर्क अधिकारी पद का कार्यग्रहण प्रतिवेदन प्रस्तुत कर जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया ।

श्रीमती चारू मीणा की पदोन्नति पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस दौरान मानसिंह मीणा (उपनिदेशक), राजेश भीमवाल,रतन लाल सैनी,जितेन्द्र कसाना, आशिमा सोनी ,हितेश महरिया , अनिल सैनी, दिनेश सैनी, विशाल उपस्थित रहे। सीएनडी उप निदेशक ब्रजेश सामरिया ने श्रीमती चारू मीणा को फोन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

हेमंत/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें