मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner News : कांग्रेस शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट,पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अफसर मदन गोपाल मेघवाल के साथ बुधवार को हुई मारपीट की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ…

शेयर करें
Read in English
Bikaner News : कांग्रेस शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट,पूर्व  मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे

बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अफसर मदन गोपाल मेघवाल के साथ बुधवार को हुई मारपीट की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि मेघवाल बुधवार को वार्ड 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांटे और मुक्के मारे।

माला पहनाने व स्वागत करने के बहाने बाहर बुलाया-मेघवाल अनुसार उन्हें मोहित अरोड़ा और उनके तीन साथियों ने माला पहनाने व स्वागत करने के बहाने डागा के कार्यालय से बाहर बुलाया। इसके बाद पूछा- ‘मुझे टिकट क्यों नहीं दिया।’ फिर चारों ने मिलकर हमला कर दिया। मेघवाल का आरोप है कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे। इस घटना से पार्टी ने साबित कर दिया कि हम गुंडों को टिकट नहीं देते।

- बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई मारपीट बेहद दुखद है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इस प्रकार का व्यवहार, हरकत अनुशासनहीता है और अस्वीकार्य है। जिन भी युवकों ने श्री मेघवाल के साथ मारपीट की है वो कांग्रेसी नहीं हो सकते क्योंकि यह शर्मनाक हरकत कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के खिलाफ है। पुलिस को अविलंब इन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए। -

अशोक गहलोत,पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान

-बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल जी के साथ मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। राजनीति में मतभेदों की जगह हो सकती है, लेकिन हिंसा और गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पुलिस-प्रशासन दोषियों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करें और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

गोविन्द सिंह डोटासरा,अध्यक्ष राजस्थान कांग्रेस

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें