मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर, 6 सितंबर। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भव्य रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया।…

शेयर करें

मुख्य बातें

  1. जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
  2. भजनलाल शर्मा बोले - ‘हम ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे’

बीकानेर, 6 सितंबर। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भव्य रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया। रोड शो के दौरान शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नजर आए। जगह-जगह मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री एक गाड़ी में सवार होकर पुष्करणा स्टेडियम क्षेत्र से शुरू होकर गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़,होते हुए मोहता चौक पहुंचे ।यहां हनुमान जी केंद्रहण कर एक खुली जीप में सवार होकर निकले । मुख्यमंत्री का काफिला तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड और सादुल सर्किल होते हुए जूनागढ़ क्षेत्र में पहुंचा। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लोग सड़कों के दोनों ओर मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य बीकानेर के साथ-साथ पूरे राजस्थान का विकास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश के युवाओं का भाजपा सरकार पर भरोसा है और पार्टी पहली बार निकाय चुनाव में विजन डॉक्यूमेंट के साथ जनता के बीच पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की बात भी कही और बीकानेर के विकास को प्राथमिकता बताया।

रोड शो को भाजपा की ओर से बीकानेर नगर निगम चुनाव में बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और आमजन को धन्यवाद दिया। इसके बाद लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक का कार्यक्रम रहा, जिसमें स्थानीय चुनावी रणनीति और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें