मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों से किया सीधा संवाद

अपडेट:

नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की 96.94 प्रतिशत परिवादों शिकायतों का निस्तारण

शेयर करें
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों से किया सीधा संवाद
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने गुरुवार को राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर पर विभागीय परिवादों शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

श्री गुप्ता ने परिवादियों और संबंधित अधिकारियों से एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने परिवादियों से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही कार्रवाई की जानकारी लेकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान भीलवाड़ा के श्री दुर्गेश एवं श्री राधेश्याम से सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था तथा श्रीमती सरिता से नालियों की सफाई से संबंधित शिकायतों पर संवाद किया गया। अलवर के श्री राकेश कुमार ने सड़क की स्थिति एवं जलभराव और जोधपुर के श्री हनुमान राम चौधरी ने सीवर लाइन की स्थिति से अवगत कराया। श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

अजमेर के श्री सुनील ने सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित अपनी समस्या का समाधान होने पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। श्री गुप्ता ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर,गुरूवार तक विभाग से संबंधित दर्ज कुल 1,30,238 परिवादों में से 1,26,253 का निस्तारण किया जा चुका है। निस्तारण दर 96.94 प्रतिशत रही जबकि 3,985 प्रकरण लंबित हैं। परिवादों के निस्तारण का औसत समय 23 दिन रहा। श्री गुप्ता ने निस्तारण में लगने वाला समय कम होने तथा संतुष्टि प्रतिशत बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया और लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थि त रहे।

ऋचा/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें