प्रतापगढ़, 30 अक्टूबर – अम्बा माता मेले के आयोजन के लिये जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़, एडीएम विजयेश कुमार पंड्या, एसएसपी जयदेव सियाग, उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राजावत, पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य चर्चा बिंदु
जिला कलक्टर ने मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच, चिकित्सा सुविधाएँ और पुलिस तैनाती पर चर्चा की।
