मुंबई ,एनएसआई मीडिया। हालिए रिलीज 'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी शानदार कमबैक किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ उनकी धांसू केमेस्ट्री देखने को मिली है। फिलहाल सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनें हुए है। एक्टर ने हाल ही में अपनी नातिन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो अभी से ही पीएम नरेंद्र मोदी की फैन है और उनको वह लगभग भगवान का दर्जा
देती है।
आपको बता दें कि, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी थिया शेट्टी की बेटी यानी नातिन इवारा को लेकर कहा है कि वो मोदी जी को बहुत मानती है। एक्टर ने बताया है कि उनकी 15 महीने की नातिन के पास एक किताब है जिसमें साईं बाबा के बगल में नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। वह मोदी की पूजा करती है और गणेश जी के मंदिर से लाए गए लड्डू उनकी तस्वीर पर चढ़ाती है क्योंकि वह उन्हें दिव्य मानती है।
सुनील शेट्टी की नातिन मोदी जी की पूजा करती है