पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्यों के लिए अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम 90 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिला परिषद के 31 वार्ड में कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में सोमवार को जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाचन के लिए नाम वापसी का अन्तिम दिन था। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले कुल 90 अभ्यर्थियों चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के लिए 178 प्रत्याशियो से कुल 212 नामांकन प्राप्त हुए थे