राजस्थान की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने क्षेत्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। जयपुर में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात को छह विकेट से हराया।
टीम में बीकानेर के दो खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से एक ने नाबाद 68 रन की पारी खेली।
राजस्थान क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। टीम अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
