निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता गोल्ड, दीप्ति जीवनजी और सिमरन ने रिकॉर्ड के साथ मारी बाजी
नागोया, 20 अक्टूबर। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत ने एथलेटिक्स, पैरा शूटिंग, पैरा टेबल टेनिस, तैराकी और पावरलिफ्टिंग में पदक जीतकर अपनी पदक तालिका को मजबूत किया। दिन के अंत तक भारत के खाते में 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 35 पदक दर्ज हो गए।
