आगरा। वैभव सूर्यवंशी की तरह शुक्रवार को मलपुरा की केके शर्मा क्रिकेट अकादमी ने भी अपना 'सूर्य' उगते देखा। मैदान में चल रहे अंडर-14 के तीन दिवसीय टेस्ट मैच के दूसरे दिन 11 वर्षीय कबीर सिंह ने अपने बल्ले से ऐसी पारी लिखी जिसकी मिसाल पूरे जिले में नहीं मिलती।
कबीर ने 307 गेंदों में 80 चौके और दस छक्के की मदद से नाबाद 512 रन बना डाले। कबीर कार्तिक प्लेइंग इलेवन की ओर से खेल रहे थे। मुकाबला केके शर्मा इलेवन से था। मैच युवा खिलाड़ियों को लंबे प्रारूप का अनुभव देने के लिए था। कबीर ने फिल्ड सेट के अनुसार शाट खेले।
