Gen Z का मतलब : 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है पीढ़ी,जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रहती एक्टिव !

आजकल सोशल मीडिया और बातचीत में अक्सर Gen Z शब्द सुनने को मिलता है। नेपाल हुईं घटनाओं के बाद GEN Z शब्द खूब सुनने को मिल रहा है। भारत में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और आप, पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल भी कई मुद्दों पर Gen Z शब्द का इस्तेमाल करते सुने गए। GEN Z शब्द में खासकर इंग्लिश बोलने वाले युवा इसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। भारत में कॉकरोच जनता पार्टी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सोच भी कुछ ऐसे ही उम्र के लोगों की बताई जा रही है।

EN Z का मतलब क्या है?
oxfordreference.com के अनुसार, Gen Z (Generation Z) उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। यह वह युवा वर्ग है जो तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ बड़ा हुआ है। इन्हें Digital Natives भी कहा जाता है क्योंकि इनका जीवन स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा माना गया है. Gen Z के लोग ट्रेंड्स को अपनाते हैं।

क्यों खास है GEN Z?
ऐसा देखा गया है कि ये पीढ़ी सबसे ज्यादा इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है। GEN Z (जेन जेड) ऑनलाइन लर्निंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहती है।
नई चीजों को अपनाने और बदलने का हुनर रखती है और सोशल अवेयरनेस के लिए भी जानी जाती है।

प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हल में बयान में कहा था -सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में कथित त्रुटियों और छात्रों की शिकायतों को अनदेखा करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आईटी सेल द्वारा प्रश्न उठाने वाले युवाओं को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया जा रहा है, और चेतावनी दी कि यही ‘जेन जी’ प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार को तोड़ेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बवाल है। इसके को लेकर कई बाटे हो रही है। कई लोग इसके पीछे आप नेता अरविंद केजरीवाल का दिमाग बता रहे तो कई इस बात को नकार रहे है। लेकिन इस प्लेटफॉर्म को बनाने वलों को लेकर जोनाम उजागर किये जा रहे है वो GEN Z की उम्र वले लोग ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *