अगरतला,एनएसआई मीडिया। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान भाजपा सांसद विप्लब देव दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 19 जून को दिल्ली में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद उन्होंने अगरतला के 5 स्टार होटल में एक भव्य रिस्पेशन का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में एक माने जाने वाले विप्लब देब की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीति देव से पिछले साल ही तलाक लिया है।
भाजपा के कैडर बेस नेता 54 वर्षीय विप्लब देव की दूसरी शादी 19 जून को ही हो चुकी थी। हालांकि, इस शादी से मीडिया को दूर रखा गया। बाद में जब अगरतला में हुए भव्य रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं, तब इस बात की जानकारी सार्वजनिक हुई। बता दें, विप्लब देब की दूसरी पत्नी त्रिवेणी राव कन्नड़ फिल्मी जगत का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने तंगारू, युवरत्ना, बाबू मार्ले जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाया है।

पहली पत्नी को पिछले साल दिया है तलाक
भाजपा के मजबूत नेताओं में से एक विपल्ब देब ने पिछले साल ही अपनी पहली पत्नी नीति देव को तलाक दिया है। विप्लब और नीति का रिश्ता करीब 25 साल तक चला। दोनों ने 2001 में शादी की थी और 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया। इन दोनों के एक लड़का और एक लड़की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद विपल्ब ने राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया और फिर अपने परिवार के कहने पर अभिनेत्री त्रिवेणी राय से दूसरी शादी कर ली।’
पहले दिल्ली में जिम संचालन का काम करते विप्लब देब
भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर चुके विप्लब देब राजनीति में आने से पहले दिल्ली में जिम संचालन का काम करते थे। 2016 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया। देब ने ऐसे समय में पार्टी की सत्ता संभाली थी, जब वहां पर वामपंथ का राज अपने चरम पर था। लगातार मेहनत और जुझारू पन की वजह से विप्लब देब ने राज्य में भगवा झंडा फहरा दिया। इसके बाद 2018 में वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने। 4 साल तक राज्य की बागड़ोर संभालने के बाद 2022 में उन्होंने यह पद छोड़ दिया और राज्य सभा पहुंचे। बाद में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा।
बिल्पब देब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी नेता माना जाता है। हरियाणा, ओडिसा समेत कई राज्यों में विधानसभा के दौरान उन्होंने पार्टी की कमान संभाली थी। उनके बारे में राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि जहां पर विपल्ब देब पार्टी का नेतृत्व संभालते हैं, वहां पर भाजपा की जीत पक्की होती है।