Skip to content
BREAKING

राज्यपाल ने 'शक्ति वंदन मोबाइल ऐप' का लोकार्पण किया

Updated:

'शक्ति संवाद, उद्यम उत्सव' में महिला उद्यमिता प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल ने 'शक्ति वंदन मोबाइल ऐप' का लोकार्पण किया
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
  • 'शक्ति संवाद, उद्यम उत्सव' में महिला उद्यमिता प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य —राज्यपाल

जयपुर, 28 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को 'शक्ति वंदन मोबाइल ऐप' का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 'शक्ति संवाद, उद्यम उत्सव' के आलोक में आयोजित महिला उद्यमिता प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

श्री बागडे ने “सेवायाम संस्था” के अंतर्गत महिला उद्यमिता प्रोत्साहन और उनकी रक्षा से जुड़े एप को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए नगर निगम, जयपुर की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सही अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है, तो वे न केवल अपना भविष्य बदलती हैं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने शक्ति वंदन अभियान को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विचार से प्रेरित बताते हुए महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी, रोजगार सृजित करने वाली नेतृत्वकर्ता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार के रूप में जाना जाए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के विकास के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', 'लाडली बहना' आदि योजनाओं को महती बताते हुए महिला उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए अधिक से अधिक कार्य किए जाने पर जोर दिया।

इससे पहले नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने महिला उद्यमिता के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। राज्यपाल ने महिला उद्यमिता से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टालों में प्रदर्शित उत्पादों को क्रय करने का आह्वान किया।

डॉ.राजेश व्यास/आकाश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News