Skip to content
BREAKING

डिजिटाईजेशन व नवाचारों में राजस्थान विधान सभा देश में अग्रणी

Updated:

स्पीकर श्री देवनानी ने किया विधान सभा कर्मचारी सहकारी समिति ऐप का लोकार्पण ,

डिजिटाईजेशन व नवाचारों में राजस्थान विधान सभा देश में अग्रणी—
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
  • स्पीकर श्री देवनानी ने किया विधान सभा कर्मचारी सहकारी समिति ऐप का लोकार्पण ,
  • विधान सभा के तीन कर्मी सेवानिवृत्त , श्री देवनानी ने किया सम्मान

जयपुर , 29 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को विधान सभा में राजस्थान विधान सभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड के मोबाइल ऐप का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधान सभा डिजिटाईजेशन व नवाचारों के माध्यम से देश की अग्रणी विधान सभा बन गई है। श्री देवनानी ने इस मौके पर इस माह सेवानिवृत हो रहे तीन कर्मियों का सम्मान किया। श्री देवनानी ने बताया कि विधान सभा में उनके द्वारा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद अब तक यहां 55 अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत हुए है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहा है कि सभी को समय पर पदोन्नति मिले। इसीलिए इस दौरान विधान सभा सचिवालय में 125 कर्मचारी और अधिकारियों को पदोन्नति भी समय पर प्रदान की गई है। श्री देवनानी ने कहा कि अब विधान सभा सचिवालय सेवानिवृत्ति से हो रही रिक्तियों को भरे जाने की कार्यवाही के लिए भी प्रयासरत है।

श्री देवनानी ने कहा कि विधान सभा की गरिमा बनी रहे , इसके लिए सभी को अपने दायित्व कर्त्तव्यनिष्ठ होकर पूरे करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधान सभा में लगातार डिजिटाईजेशन का कार्य चल रहा है। विधान सभा कर्मचारियों की सहकारी समिति के लेखे-जोखे भी अब डिजिटाईज हो गए है। विधान सभा में लगातार नवाचार हो रहे है। राजस्थान विधान सभा देश की विधान सभाओं में अग्रणी है। किसी भी संस्थान की प्रगति और सुचारु कार्यप्रणाली में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संस्थान की कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पूरी निष्ठा , समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देना सराहनीय है। सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है , जो व्यक्ति को अपने अनुभवों के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने का अवसर भी प्रदान करता है।

श्री देवनानी ने विधान सभा के पुस्तकालय अधिकारी श्री विकास चतुर्वेदी , सहायक अनुभाग अधिकारी श्री देवी सिंह और जमादार श्री यसवंत सिंह को माला , साफा पहनाकर , शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री देवनानी ने तीनों कर्मियों को स्वस्थ , सुखद एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने इस मौके पर सभी को करवा चौथ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा , विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा , वरिष्ठ उप सचिव श्री संजीव शर्मा और राजस्थान विधान सभा कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष श्री रवि जैन सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। समारोह का संचालन श्री दुर्गादास मूलचंदानी ने किया।

डॉ. लोकेश/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News