राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारी पद की भर्ती परीक्षा 15 नवंबर को अजमेर के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की।
पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जनरल स्टडीज का होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोशल वर्क एवं लॉ का होगा।
प्रवेश पत्र और पहचान दस्तावेज
आरपीएससी के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता के अनुसार, अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध लिंक से जन्मतिथि व एप्लिकेशन नंबर डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर नवीनतम फोटो लगाना अनिवार्य है।
