नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया।
इन पहलों में एआई से युक्त ‘समीक्षा’ एआई बॉट वाला विद्या समीक्षा केंद्र, केवीएस संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल तथा केवीएस एलुमनाई पोर्टल शामिल हैं।
पहलें क्या हैं?
केवीएस संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल (samvaad.kvs.gov.in) के माध्यम से अभिभावक छात्रों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम प्रगति, परीक्षा परिणाम, शिक्षण संसाधन और डिजिटल छात्र पहचान पत्र देख सकते हैं। साथ ही, वे बोनाफाइड, सीईए प्रमाणपत्र और छात्र अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
